
पखांजुर। संदिग्ध हालात में घुटने के बल पेड़ से लटकती हुई नव विवाहित महिला की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मचा है। ग्रामीण एव परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ससुराल वाले महिला को रोजाना प्रताड़ित करते थे। बीती रात को भी मृत महिला के ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ मारपीट किया था।

जिसके बाद चंदनपुर गांव के पीछे पहाड़ी पर एक छोटे से पेड़ पर पीड़ित महिला का घूटने के बल लटकता हुआ शव मिला है। ग्रामीणों का आरोप हैं कि महिला को मार कर पेड़ पर लटकाया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृत महिला गर्भावस्था में थी। पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस जांच में जुट गयी है।