Surguja
अम्बिकापुर नें फिर मारी बाज़ी… स्वक्षता सर्वेक्षण सहित जीता बेस्ट नगर निगम का अवार्ड…

अंबिकापुर। अम्बिकापुर ने एक बार फिर बाज़ी मरते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण सहित बेस्ट नगर निगम का अवॉर्ड अपने नाम किया है। देश में सबसे साफ शहरों में अंबिकापुर इस बार 6वें स्थान पर रहा। इसके साथ ही अंबिकपुर नगर निगमों में अवॉर्ड जीता है।
बता दें कि आज आजादी का अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में आज पुरस्कारों का ऐलान हुआ। जिसमें अंबिकापुर 6वें स्थान पर रहा है।
वहीं 5 स्टार रैंकिंग के साथ अंबिकापुर को बेस्ट आत्मनिर्भर निगम से भी नवाजा गया। अंबिकापुर 10 लाख की आबादी वाले नगर निगमों में दूसरा स्थान हासिल किया। महापौर डॉ. अजय तिर्की और आयुक्त प्रभाकर पांडे ने पुरस्कार ग्रहण किया।