Entertainement
अयोध्या दीपउत्सव: लेजर शो से होगी राम कालीन दृश्य की प्रस्तुति

अयोध्या। राम नगरी में 1 नवंबर से दीपोत्सव शुरू होने जा रहा है। एक और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में इस बार अयोध्या में 9लाख दिए जलाने की तैयारी है। वही रिकॉर्ड अयोध्या के दीपोत्सव के नाम दर्ज कराने के लिए प्रशासन सरकार और स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हुई हैं।
इस बार दीपोत्सव में घाटों पर लेजर शो किया जाएगा जिसमें अयोध्या के रामायण कालीन मनोहर दृश्य पेश किए जाएंगे। इसके लिए 500 ड्रोन का सहारा लिया जाएगा।
लगभग 12 हजार स्वयं सेवक आयोध्या में 9 लाख दिए सजाएंगे। 32 घाटों पर 7 लाख 51 हजार दिए प्रज्वलित किये जायेंगे। इसमें 20 बुर्ज को भी शामिल किया गया है।
दीपोत्सव के दिन इस ब्लॉक में दिए 3डी एनिमेशन के साथ जलाए जाएंगे। वही आज से घाटों पर दीये और राम कालीन चित्रण का कार्य शुरू हो जाएगा।