छत्तीसगढ़ बुलावे के लिए 8 राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल व उपराज्यपाल को आमंत्रण… इस महोत्सव में शामिल होने का आग्रह…

रायपुर। देश के सभी आदिवासियों को सांस्कृतिक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 28 से 30 अक्टूबर तक रायपुर में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए पुडुचेरी के मुख्यमंत्री थिरू एन रंगास्वामी, मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री जोराम थंगा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर एवं मुख्य सचिव श्री राम सुभाग सिंह,त्रिपुरा के संस्कृति मंत्री दादर नगर हवेली एवं दमनदीव के प्रशासक श्री प्रफुल्ल भाई पटेल, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित व लद्दाख के उप राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है।
इस दौरान सभी राज्यों के मुख्यमंत्री राज्यपाल उप राज्यपाल व सांस्कृतिक मंत्री ने छत्तीसगढ़ द्वारा किए जा रहे इस अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की। छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक मंत्री और विधायकों ने सभी राज्यों के मंत्रियों को इस उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करना है।
Wonderful article! We are linking to this particularly great content on our site.
Keep up the good writing.